30 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण ऑपरेशन
एकमा (सारण)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला बंध्याकरण ऑपरेशन शिविर लगाया गया। जिसका संचालन केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साजन कुमार ने किया। इस शिविर में कुल 30 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। इस बंध्याकरण ऑपरेशन के सफल संचालन में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साजन कुमार, डॉ अमित कुमार तिवारी, डॉ सिंपी, डॉ. आलोक सिन्हा, पप्पू सिंह के अलावा एएनएम क्रमशः संगीता कुमारी, मुंगो कुमारी, निर्मला कुमारी, आदि का सराहनीय सहयोग रहा। डॉ. अमित कुमार तिवारी ने बताया कि बंध्याकरण कराने वाली महिलाओं को सरकार की ओर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। सभी को जरूरी दवाएं भी दी गई हैं। रहने व खाने से संबंधित जरूरी परामर्श भी दिया गया है। अगला बंध्याकरण ऑपरेशन सीएचसी एकमा में सोमवार को होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग