प्रकाश शक्ति: सैंड आर्टिस्ट अशोक का संदेश, ऐसे दिजिए एकता का परिचय

छपरा (सारण)। कोरोना लाॅक डाउन में एकता का परिचय देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान कर 5 अप्रैल दिन रविवार को रात्रि 9 बजकर 9 मिनट पर भारत के हर नागरिक को दिया, मोमबत्ती, टार्च, मोबाइल इत्यादि जलाने का जो सुझाव दिया गया है। इस संदर्भ में कलाकार अशोक ने छपरा सीढ़ी घाट के समीप प्रकाश शक्ति का सैंड आर्ट बनाकर कोरोना वायरस यानी कोविड-19 पर जीत हासिल करने के लिए एकता का संदेश दिया है। जो अतुलनीय है एवं जिले में आर्टिस्ट अशोक कुमार की काफी प्रशंसा हो रहा है। अशोक ने बताया है कि अपने घरों में बने रहे, एक दिया जरूर जलाएं, इससे हमारी एकता और अखंडता का पैगाम पूरे विश्व में जाएगा और हम इस वैश्विक महामारी में एक दूसरे की हिम्मत बनकर इस बीमारी का डटकर सामना करेंगे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग