छपरा(सारण)- सारण जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा कहा गया है कि 5 अप्रैल को रात्रि के 9 बजे 9 मिनट के लिए सभी लोग अपने घरों में केवल वल्ब और ट्यूब लाइट को ही ऑफ रखेंगे।घरों में अन्य उपकरण जैसे फैन , फ्रिज आदि को ऑन रखेंगे।उक्त समय विजली आपूर्ति वाधित नही की जाएगी और न ही शट डाउन रहेगा।लोग अपने घरों में रहकर मोमबती,टार्च , दिया या मोबाइल का फ़्लैश जलाकर उजाला करेंगे।इस दौरान लोग घरों में रहेंगे,सड़कों पर नही निकलेंगे। समाहरणालय सहित सभी सरकारी कार्यलयों ,थाना,हॉस्पिटल,स्कूल,आइसोलेशन सेंटर में प्रकाश के लिए बल्व और ट्यूब लाइट के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट भी जलाये जाएंगे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग