बूढ़ी मां ने पियक्कड़ बेटे और पोते को भेजवाया जेल
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के तख्त टोला गांव में बूढ़ी मां ने अपने ही बेटे और पोते को शराब के नशें में हंगामा और गाली गलौज करने पर थाना पुलिस को सूचना देकर जेल भेजवा दिया। मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने प्राथमिकी कांड संख्या 002/21 दर्ज कर पियक्कड़ बेटे और पोते को मंडल कारा छपरा भेज दिया। मामला है कि पूर्वी तख्त टोला गांव निवासी उमरावती देवी पति छठिलाल साह ने लिखा कि उसका बेटा मिथलेश साह और पोता छठिलाल साह नये साल में शराब के नशें में घर पर आकर नशें में हल्ला गुल्ला और गाली गलौज करने लगें जिससे परेशान होकर थाना पुलिस को सूचना दिया गया मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने नशे की हालत में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग