पिता ने पियक्कड़ बेटे से परेशान होकर दर्ज करायी प्राथमिकी, पुलिस ने भेजा जेल
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव में शराबी पुत्र की हड़कतो से परेशान पिता ने अपने ही बेटे को थाना पुलिस के हवाले कर उस पर प्राथमिकी दर्ज कर दिया। दर्ज प्राथमिकी में चांद कुदरिया गांव निवासी हीरा लाल राय पिता-स्व छबीला राय ने बताया कि उसका बेटा मंगल राय प्रतिदिन शराब के नशें में घर पर आकर हो हंगामा करता है जिसका विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट भी करने लगता है नये साल भी वह शराब के नशें में हंगामा कर रहा था। मामले में थाना पुलिस को जानकारी दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने पियक्कड़ बेटे को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग