मशरक में ठंड से बचाव के लिए बीडीओ ने गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने ठंड से बचाव के लिए प्रखंड क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के महादलित टोला में सरकार द्वारा भेजा गया 20 कंबल गरीब व असहाय परिवार के लोगों के बीच वितरण किया। जिसमें 20 महादलित टोली में गरीब व असहाय दर्जनों महिला व पुरुष को एक एक कंबल दिया गया। गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण करते हुए बीडीओ ने कहा कि ठंड से किसी को मरने नहीं दिया जाएगा। सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गई कंबल को गरीबों व असहायों के बीच वितरित किया जा रहा है। इस मौके पर विकास मित्र विक्की राम, स्वचछाग्रही सुजीत कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग