लंबित कांडों के निष्पादन व रात्रि गश्ती में लाएं तेजी : पुलिस इंस्पेक्टर मशरक
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। शराब कारोबारों को गिरफ्तार कर जेल भेजे तथा थाना में लंबित काण्डों का निष्पादन करने एवं अपराधियों को गिरफ्तार करें। मशरक अंचल थाना कार्यालय में शनिवार को पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने ये बातें कही। मासिक अपराध समीक्षा बैठक में मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, इसुआपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास, तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार, पानापुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मुख्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में रात्रि गस्ती तेज करने के साथ ही शराब माफिआओं पर नकेल कसने तथा उन्हें गिरफ्तार को जेल भेजने, थाना में लंबित काण्डों का जल्द से जल्द निष्पादन करने, वाहन जांच अभियान तेज करने आदि दिशा निर्देश दिया। पुलिस इंस्पेक्टर ने समीक्षा बैठक में कहा की ठंड के बढ़ते प्रकोप को लेकर रात्रि गश्ती तेज करने एवं अपराधी पर शिकंजा कसने व धड़-पकड़ तेज करने की हिदायत दी है। कांडों के समीक्षा के बाद थाना एवं आईओ को लंबित मामले को गंभीरता से लेकर निष्पादन किए जाने के दिशा में कार्य किए जाने का आदेश दिया। समीक्षा बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर ने कई अन्य महत्वपूर्ण विन्दुओं पर चर्चा करते हुए उसपर अमल करने का सुझाव थानाध्यक्षों को दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग