सफदर हाशमी का शहादत मानव मूल्यों के लिए समर्पित

छपरा (सारण)। बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ एवं जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा”विकल्प” के संयुक्त तत्वावधान मे सफदर हाशमी का शहादत दिवस संकल्प दिवस के रुप मे मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ सफदर हाशमी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम का उद्घाटन माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य अहमद अली ने किया। उन्होंने अपने संबोधन मे कहा कि सफदर हाशमी का शहादत मानव मूल्यों की खातिर समर्पित रहा जो आज भी प्रासंगिक है। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत विकल्प से जुड़े साथियों ने “ये फैसले का वक्त है एवं शहीदी गीत क्रांति की राह मे जो मरे,उन शहीदों को मेरा सलाम ” से हुआ। वहीं मुख्य वक्ता के रुप मे संबोधित करते हुए श्रमिक नेता राजेन्द्र सिंह ने कहा कि जबतक जुल्म और अत्याचार के बदौलत जनता के ऊपर जनद्रोही राजनीति पीठ पर लादी जाती रहेगी। तबतक सफदर के नुक्कड़ प्रासंगिक बने रहेंगे। कार्यक्रम को मुख्य रुप से राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर गुड्डू, जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा के राज्य संयुक्त सचिव मुन्ना प्रसाद, मोबस्सिर हुसैन, तसलीम तनहा, लक्षमण कुमार, किसान नेता अरूण कुमार, कैलाश पंडित, शिक्षक नेता डा.राजेश यादव, अभिषेक रंजन, छात्र नेता शहदाब मजहरी, बीरेंद्र सिंह, उमेश यादव, संजीव श्रीवास्तव, सुमन गिरि, फैसल अनवर, राजेश्वर प्रसाद आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता “विकल्प” के जिलाध्यक्ष केदारनाथ शर्मा ने की। वहीं संचालन राजकीयकृत प्रा.शि.संघ के महासचिव तसौवर हुसैन ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक नेता जितेन्द्र कुमार सिंह ने की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग