धुमधाम के मनाई गई प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 190वीं जयंती
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। रविवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 190वीं जयंती बेदौली कर्मशाला में धुमधाम के साथ मनाई गई। जहाँ उपस्थित लोगों द्वारा उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वही महिला शशक्तिकरण,एक समान शिक्षा,सामाजिक-राजनीतिक समानता समेत कई अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आडम्बर मुक्त समाज निर्माण हेतु आवश्यक पहल करने पर विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान वक्ताओं द्वारा स्त्री शिक्षा,समाजिक परिवर्तन और शिक्षा को जन जन तक पहुँचाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार धर्मेद्र कुमार की टीम द्वारा शिक्षा की ज्योति जन जन तक पहुचाने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में वीआईपी के पूर्व प्रदेश सचिव श्रवण कुमार,बेदौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार राम उप प्रमुख संजय राम आदि शामिल थे।मौके पर अधिवक्ता व्यास मांझी, धर्मेद्र बैठा,बिक्रमा राम,बृजनन्दन प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रभु कुमार प्रियदर्श ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग