नववर्ष पर सैकड़ों वृद्ध, निर्धन व असहाय महिलाओं व पुरुषों के बीच कम्बल का किया गया वितरण
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। प्रखंड के बरवां गांव स्थित आवासीय परिसर में विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी व समाजसेवी जितेंद्र सिंह के द्वारा नववर्ष पर सैकड़ो वृद्ध, निर्धन व असहाय महिलाओं व पुरुषों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। उन्होंने लोगों से कहा कि ठंढ़ से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। भीषण ठंढ में दिए गए कम्बल का सदुपयोग करें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें। कम्बल मिलने के बाद लोगों के चेहरे खुशी थी। श्री सिंह ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा से भगवान की दी हुई झोली कभी खाली नही होती। मन को असीम सुख और शांति प्राप्त होती है। मानवता के नाते हर सक्षम लोगों को दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए। सेवा हीं मानव का सबसे बड़ा धर्म है। मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग