तरैया के पूर्व प्रमुख को जान से मारने की धमकी
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव निवासी व तरैया के पूर्व प्रमुख हरिशंकर सिंह को जान से मारने की धमकी मोबाइल पर मिली है। इस सम्बंध में पूर्व प्रमुख श्री सिंह ने स्थानीय थाना में एक लिखित शिकायत की है। तरैया थाना प्रभारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में कहा है कि दो जनवरी 2021 को रात्री करीब 10:22 बजे उनके मोबाइल नंबर 9162878133 पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उनके मोबाइल पर 9315293123 नम्बर से फोन आया था। पूर्व प्रमुख श्री सिंह ने कहा है कि उनकी राजनीतिक पृष्टभूमि रही है। वे तरैया पंचायत के मुखिया व तरैया प्रखंड का प्रमुख रह चुके हैं। वर्तमान में उनके पुत्र प्रत्युष प्रकाश उर्फ राहुल सिंह तरैया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष हैं। विभिन्न कारणों से राजनैतिक विरोधी सक्रिय हैं। ऐसे में उनके साथ अप्रिय घटना की आशंका है। पूर्व प्रमुख श्री सिंह ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग