प्रथम महिला शिक्षिका व समाज सुधारिका की 190वी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के कर्ण कुदरियां पंचायत के सिसई गांव में अम्बेडकर लोक सेवा द्वारा भीम पाठशाला में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका व समाज सुधारिका कवियत्री सावित्री बाई फूले की 190 वीं जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके समाज के लिए किए समाज सुधार कार्यों के लिए याद किया गया। मौके पर रणधीर कुमार मांझी ने कहा कि समाज सुधारिका कवियत्री सावित्री बाई फूले ने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।वह प्रथम महिला शिक्षिका थीं।उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है।1852 में उन्होंने बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की।वही पाठशाला के शिक्षक धनतोष कुमार ने कहा कि उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर उस समय बेहतर कार्य किया जब लड़कियों की शिक्षा पर सामाजिक पाबंदी थी।सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ खुद पढ़ीं,बल्कि दूसरी लड़कियों के पढ़ने का भी बंदोबस्त किया,वह भी पुणे जैसे शहर में।आज औरतों को उन्हें आदर्श मानना चाहिए। मौके पर अम्बेडकर लोक सेवा संघ के राष्ट्रिय अध्यक्ष रणधीर कुमार मांझी , संघ के राष्ट्रिय प्रवक्ता अमित कुमार मांझी , बौध भिक्षु परमानंद बौध, बिनोद बैठा , बिजय कुमार , म० सानी, मनोज राम, संतोष राम , वकील राम, सुरेश राम, राजकिशोर राम , प्रदुमन राम, सरपंच पति हरे कृष्ण कु० ठाकुर समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग