जमीनी विवाद को ले कर मारपीट में आधा दर्जन जख्मी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में जमीनी विवाद को ले कर दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर नगदी और जेवर छीनने का आरोप लगाया, घटना को लेकर कामेश्वर सिंह पिता स्व बहोरन सिंह ने दर्ज कराए गए प्राथमिकी में कहा है कि चचेरे भाई जयनाथ सिंह पूरे परिवार के साथ टाटा में रह रहे है, जमीन वगैरह की रखवाली मैं करता हूं,30 दिसम्बर की रात में बिरबहादुर सिंह, दिनेश सिंह, सुभम सिंह,हरिचरण सिंह सभी जयनाथ सिंह के घर के बाउंड्री को तोड़ कर सभी समान लेकर चले गए, जब ग्रामीणों के साथ एक जुट होकर पूछताछ किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी तथा सोने की चैन छीन कर भाग गए, दूसरी प्राथमिकी में बालेश्वर सिंह ने कामेश्वर सिंह,कामता सिंह, बिशुदेव सिंह द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर सोने का चैन छीनने का आरोप लगया है।दोनों पक्षों की चिकित्सा पीएचसी मशरक में कराई गई, थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग