यदुवंशी क्रिकेट टूर्नामेंट में मरीचा ने गमरिहिया को हराया

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के गोढना स्टेडियम में आयोजित यदुवंशी क्रिकेट क्लब द्वारा संचालित किक्रेट टूर्नामेंट में गमरहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मरीचा पर शानदार विजय किया। सोमवार को आयोजित चौथे सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन सोनौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर और परिचय प्राप्त कर किया। मैच में गमरहिया ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 123 रन बना पायी वही जबाबी पारी खेलते हुए मरीचा की टीम मात्र 8 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 124 रन बनाकर मैच पर शानदार कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच फकरूदिन अंसारी को दिया गया जिन्होंने 28 वाल पर 80 रन की बेहतरीन पारी खेली। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार ने खिलाड़ियों और आयोजनकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल से आप पंचायत का नाम रौशन करें। खेल मानव जीवन के लिए स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। मौके पर आयोजनकर्ता पंकज कुमार यादव, गुड्डू कुमार यादव, चंदन कुमार यादव, कुंदन कुमार, नंदन कुमार, सूरज सिंह, वीर बहादुर सिंह, अखिलेश कुमार सोनू मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग