शराब के साथ एक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जप्त
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना के डुमरसन फरदहिया फुटानी गंज रोड मे सिलाई करने वाले दर्जी के गुमटी के पीछे छुपाकर रखें अंग्रेजी शराब के साथ दर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान सिसई ग्राम निवासी मनान मियां के रूप में हुई।इसी दौरान पुलिस छापेमारी दल को देख मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़ भाग निकला।तलाशी के क्रम बाइक के डिक्की से जांच करने पर फ्रुटी पैक शराब 19 पीस मोटरसाइकिल सहित जप्त कर लिया गया।मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा रूटिन जांच अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जमादार अजय कुमार सिंह की अगुवाई में गठित गश्ती दल के साथ छापेमारी किया गया।पुलिस ने मामले में बाइक के अज्ञात चालक एवं गिरफ्तार मनान मियां पर प्राथमिक दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग