खजुरी गांव में आर्मी की तैयारी को लेकर दौड़ लगा रहे युवक की मौत
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के खजुरी हरिजन टोली गांव में सोमवार की सुबह आर्मी की तैयारी में दौड़ लगा रहे युवक की ह्रदय गति रूकने से मौत हो गई। मृत युवक की पहचान खजुरी गांव निवासी रमेश्वर राम का 21 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई।मामला है कि युवक फरवरी महीने में आर्मी की बहाली के लिए दौड़ लगाने पकड़ी फिल्ड में गया था वही पर गांव के लड़कों के साथ फिल्ड में दौड़ लगा रहा था दूसरे चक्कर में युवक लड़खड़ा कर गिर पड़ा और वही पर उसकी मौत हो गई। साथी लड़कों की सूचना पर परिजन ने पहुंचे और शव को अपने दरवाजे पर लाकर रखा जिससे मौके पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह और खजुरी पंचायत के सरपंच प्रत्याशी सुबोध कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। सरपंच प्रत्याशी सुबोध कुमार तिवारी ने बताया कि परिवार बेहद ही गरीब हैं।लड़के के पिता गुजरात में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। मृतक दो भाई और एक बहन मे सबसे बड़ा था पूरे परिवार को इसी युवक पर नाज था कि इसको नौकड़ी लगेंगी और परिवार की स्थति में सुधार होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग