मृतक के परिजन को बीडीओ ने पारिवारिक आपदा का चेक
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के पूर्वी पंचायत के दक्षिण टोला गांव में पिछले छः महीने पहले बीमारी से मृत के पत्नी को पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने बिहार सरकार के पारिवारिक आपदा योजना के तहत चेक दिलवाया। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने मृतक के पत्नी दुलारी देवी को बीस हजार रुपए का चेक सौंपा। मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह भी मौजूद रहे। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि भरत राय की मौत बीते छः महीने पहले हो गई थी जिनको पारिवारिक आपदा के तरह सरकारी मुवाअजा दिलवाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग