प्रेम प्रसंग मे फरार युवती को पुलिस ने किया बरामद
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के रसौली गांंव से पंद्रह दिन पूर्व प्रेम प्रसंग में फरार एक युवति को पुलिस ने नाटकीय ढंग से तरैया से बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार रसौली गांव की रहनेवाली युवति पंद्रह दिन पूर्व घर से शौच के बाहर गई थी। वहीं से लापता हो गई। इस मामले को लेकर युवती के पिता ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही युवक पर शादी की नियत से अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छान बीन में जुटी हुई थी कि इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की युवति तरैया में आई हुई है।जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तरैया बाजार स्थित मोड़ से उसे बरामद कर लिया।थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया बरामद युवति को 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग