इसुआपुर में नए बीएओ रामनाथ बैठा ने किया योगदान
सारण/तरैया। इसुआपुर प्रखण्ड में सोमवार को नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामनाथ बैठा ने योगदान किया। इस दौरान प्रखण्ड के शिक्षक संगठन एवं शिक्षकों ने जोरदार ढंग से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बीईओ रामनाथ बैठा ने कहा कि बीआरसी कार्यालय इसुआपुर की आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने के साथ प्रखण्ड के सभी विद्यालय सुचारू रूप से ससमय संचालित हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यहां दिख रहे कुछ समस्याओं का क्रमवार समाधान निकाला जाएगा। इस अवसर पर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक यादव, मो० एहसान, ओमप्रकाश गुप्ता, द्वारिकानाथ तिवारी, बुनिलाल राय, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार महतो, वकील शर्मा, अजय कुमार, शैलेश कुमार, नन्हे सिंह, वाजिद अली, सुधीर कुमार, श्रीकांत पाण्डेय, कृष्णा कुमार, लालबाबू राय, चांदकेश्वर कुमार, आसिफ हसन, रणजीत रजक एवं अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग