शराब सहित धंधेबाज गिरफ्तार
पानापुर (सारण)। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भोरहां गांव में छापेमारी कर 25 लीटर कच्चे स्प्रीट के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज भोरहां गांव निवासी सनोज कुमार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया कि भोरहां गांव में शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसी के आलोक में कार्रवाई करते हुए शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग