सास ने बहु का सिर फोड़ा
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के बेलौर गांव में एक सास ने अपनी बहु को टांगी से मारकर सर फोड़ दिया। जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला बेलौर गांव निवासी राजेश सिंह की पत्नी रेखा देवी बताई जा रही है। जिसका उपचार पीएचसी में किया गया। घटना को लेकर घायल महिला द्वारा थाने शिकायती पत्र दिया गया है।जिसमें उसने कहा है कि उसके पति बाहर रहते है। सास उनसे बात नहीं करने देती बच्चो के इलाज के लिए पैसा मांगने पर टांगी मारकर सर फोर दिया गया है।आवेदन मिलने के बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग