शोध विद्यार्थी संगठन ने कुलपति समेत अन्य पदाधिकारियों को किया सम्मानित
मांझी।/सारण। शोध विद्यार्थी संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा सोमवार को जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव,छात्र कल्याण पदाधिकारी, परीक्षा नियंत्रक,जन सम्पर्क पदाधिकारी, समेत विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर नूतन वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो फारूक अली ने संगठन के छात्र नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य अपने छात्रों के साथ अध्यापकों और कर्मचारियों का विकास करना है। उन्होंने संगठन के समक्ष अपने संकल्प को दुहराते हुए कहा कि इस नये साल में निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। सभी लंबित परीक्षाओं को यथाशीघ्र लेकर परीक्षा परिणाम घोषित करने के प्रति सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी दृढ़ संकल्पित हैं। वहीं संगठन के संरक्षक मनीष पाण्डेय मिन्टू ने कहा कि संगठन हमेशा से ही विश्वविद्यालय एवं छात्रों के हित के लिए तत्पर रहा हैं। साथ ही कुलपति को भरोसा दिलाया कि आगे भी हम आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहेंगे। वहीं चुनाव प्रभारी उज्ज्वल सिंह ने कहा कि हमें हमेशा विश्वविद्यालय के विकास हेतु कार्य करना है। हमेशा यह सोचें कि हम विश्वविद्यालय के हैं और विश्वविद्यालय हमारा है। इस मौके पर संरक्षक विशाल सिंह, संरक्षक अर्पित राज गोलू, संरक्षक भूषण सिंह, संरक्षक विवेक कुमार विजय, प्रमेन्द्र सिंह, विकाश सिंह सेंगर, कुमार मनीष सिंह, सहसंयोजक परमजीत सिंह, छात्र संघ चुनाव प्रभारी आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग