शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
माँझी/सारण। वाहन चेकिंग के दौरान मांझी थाना पुलिस ने जयप्रभा सेतु के एप्रोच सड़क से एक शराब के कारोबारी को गिरफ्तार किया है।वही शराब जप्त कर उसे जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि उक्त व्यक्ति पैसेंजर गाड़ी से शराब लेकर जा रहा था जहा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर जांच किया तो उसके पास से अंग्रेजी शराब बरामद किया गया जो यूपी से पटना लेकर जा रहा था। गिरफ्तार युवक बिहार थाना क्षेत्र के बिहार शरीफ निवासी प्रेमचंद शाह का पुत्र पवन कुमार बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग