स्थानांतरित डीआईजी व डीएम को दी गई भावभीनी विदाई

छपरा (मनोरंजन पाठक/के. के. सेंगर)। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के द्वारा सारण के स्थानांतरित हुए डीआईजी विजय कुमार वर्मा और जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैट की प्रदेश टीम और सारण टीम द्वारा दोनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई। कैट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि डीआईजी अशोक कुमार वर्मा द्वारा सारण प्रमंडल में सराहनीय कार्य किया गया है। व्यापारियों की जोड़ी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने से इन्होंने जगह बनाई। लॉकडाउन के दौरान भी लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सारण प्रमंडल के व्यवसायियों की बातों को सुनना और समस्याओं का जल्द से जल्द निदान करना इनको खास बनाता है। श्री प्रकाश ऑर्नामेंट्स के मालिक व प्रमंडलीय अध्यक्ष वरुण प्रकाश ने कहा कि जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा बेहतर कार्य किया गया है। वैश्विक महामारी के दौरान भी समय को लेकर व्यवसायियों को भारी कठिनाइयों को देखते हुए जिलाधिकारी ने कई अहम फैसले लिए हैं। जो बेहद सराहनीय रहे हैं। व्यापारियों के हित को देखते हुए कई बार लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने और बंद करने के समय में व्यापारियों के हितों के लिए कई फैसले लिए थे। इस अवसर पर कैट पदाधिकारी विनय सिंह , अजय कुमार, सुनील शर्मा, डॉ अमित चौधरी, मनीष मणि, विकास बाबा, गौरव गुरु आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग