जल–जीवन–हरियाली दिवस का हुआ आयोजन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। सारण जिला समाहरणालय सभागार में आज जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पटना स्थित अधिवेशन भवन में मुख्यमंत्री बिहार की उपस्थिति में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। सारण समाहरणालय सभागार में इस अवसर पर सारण प्रमंडलीय आयुक्त पूनम, आयुक्त के सचिव विश्वनाथ चैधरी, प्रभारी जिला पदाधिकारी -सह-उप विकास आयुक्त अमित कुमार, छपरा नगर निगम के महापौर सुनिता देवी, नगर अयुक्त संजय कुमार उपाध्याय, निदेशक डीआरडीए, डीसीएलआर सदर जिला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें। इसके अतिरिक्त जिले के सभी अनुमंडल कार्यालयों, प्रखंड कार्यालयों एवं नगर निकायों में भी जल जीवन हरियाली दिवस का अयोजन किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग