समाजसेवी बुलबुल मिश्रा ने कंबल का वितरण किया

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज प्रखंड के मोहब्बत परसा पंचायत के मुखिया पति बुलबुल मिश्रा ने प्रचंड ठंड को देखते हुए गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किए उन्होंने कहा इंसानियत से बढ़कर दुनिया में कोई बड़ा धर्म नहीं होता गरीब असहाय लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करना ही मेरे जीवन का पहला लक्ष्य है इस लक्ष्य के मध्य नजर उन्होंने सैकड़ों सहयोगी सदस्यों को साथ लेकर ग्रामीणजनों के बीच अपने स्तर से उन्हें राहत प्रदान करने हेतु कंबल का वितरण किए उन्होंने कहा कि बीते वर्ष में आई समस्याओं से जूझते लोगों के बीच आर्थिक रूप से हमने मदद किया और आगे भी हमेशा तत्पर रहूंगा इस मौके पर उनके साथ गोलू दुबे, अविनाश बिहारी , लीटर बाबा , शिवम राठौर, पवन कुमार सिंह, और उनकी पत्नि रेखा मिश्रा और भी अन्य लोग मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग