बनियापुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो लोगो को किया गिरफ्तार
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के दौरान बनियापुर पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए वाहन चोर सिवान जिले के दरौंदा थाने के सतजोर मठिया निवासी अजय कुमार उर्फ सुमित कुमार तथा सचिन कुमार उर्फ मोटक बताए जाते हैं। पकड़े गए दोनो युवकों को कारा छपरा भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि एनएच 331 पर पैगम्बरपुर मोर के निकट पुलिस वाहन जांच कर रही थी इसी बीच एक ही बाइक पर सवार दोनो युवक तेजी से छपरा की ओर जा रहे थे। दोनो पुलिस को वाहन जांच करते देख बाइक विपरीत दिशा में घूमा कर भागने लगे। पुलिस ने बाइक सवार का पीछा कर दोनो को पकड़ लिया। पुलिस ने बाइक की सत्यापन के लिए युवकों से कागजात की मांग की। परन्तु, युवकों द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जांच पड़ताल के बाद पकड़ा गया बाइक चोरी का निकला। जिसके बाद पुलिस ने बाइक को बरामद करते हुए दोनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग