राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कामरेड योगेन्द्र सिंह का 11 वा शहादत दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

कामरेड योगेन्द्र सिंह का 11 वा शहादत दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

मृतुंजस तिवारी की रिर्पोट राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

भेल्दी (सारण)।  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी परसा अंचल परिषद् की ओर से कम्युनिस्ट नेता कामरेड योगेन्द्र सिंह का 11 वा शहादत दिवस उनके पैतृक गांव लंगरपुरा में कामरेड अब्दुल हकीम, अंचल सचिव- परसा की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाया गया ।सर्वप्रथम कामरेड योगेन्द्र सिंह के तेल चित्र पर जिला सचिव रामबाबू सिंह तथा अमनौर भाकपा अंचल सचिव अवधेश कुमार की अध्यक्षता में माल्यार्पण किया गया। समारोह का संचालन कामरेड परमात्मा गुप्ता ने किया। समारोह में उपस्थित पार्टी नेताओं ने भावभीनी  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने अपने भाषण में देश में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी काला कानून जबतक वापस नहीं होगा तबतक किसान आंदोलन जारी रहेगा और भाकपा उसका समर्थन करती रहेंगी साथ ही देश के सारे किसानो को इसका समर्थन करने का अहवाहन भी किया। वक्ताओं ने कहा कि कामरेड योगेन्द्र गरीब, मजदूर, अल्पसंख्यक, किसानो बेरोजगार युवाओं को आवाज थे। इस मौके पर पूर्व कामरेड जीतलाल राय पुनः घर वापसी करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए जिनका स्वागत अमनौर भाकपा अंचल सचिव अवधेश कुमार ने किया। जीतलाल राय कॉमरेड योगेन्द्र सिंह के साथ पार्टी को मजबूती तथा उनके कंधे से कंधा मिलाकर काम भी किए है। सभा को सम्बोधित करने वाले में जिला सचिव रामबाबू सिंह, जन नेता सह अमनौर भाकपा अंचल सचिव अवधेश कुमार, परसा अंचल सचिव बू अब्दुल हकीम, के येन सिंह, किशोरी राय, नंद कुमार गिरि, बिटू पाराशर, नसीम, परमात्मा गुप्ता, दरिया पुर अंचल सचिव शिवजी दास, जीतलाल राय आदि लोगों ने भाग लिया। किसान बिल को जन जन तक पहुंचाने तथा विस्तार से किसानो को जानकारी देने के लिए परसा तथा अमनौर अंचल गावो एवं चौक चौराहों पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन करेगी।