शिविर आयोजित कर एकमा बीडीओ ने 180 जरूरतमंदों के बीच किया कम्बल वितरण
- कंबल पाकर जरुरतमंद गरीब, असहाय व दिव्यांग जनों के चेहरे पर दिखी खुशी

के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा एकमा प्रखंड के चयनित लगभग 180 जरूरतमंदों के बीच ठंड व शीतलहर से बचाव हेतु मंगलवार को शिविर लगाकर बीडीओ डॉ. कुन्दन द्वारा कम्बल का वितरण किया गया। एकमा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित खेल के मैंदान में जरुरतमंद महिला-पुरुषों के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. कुन्दन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित कर कंबल का वितरण किया। डंड व शीतलहर से बचाव के लिए शिविर में कंबल पाकर जरुरतमंद गरीब, असहाय, दिव्यांग जनों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस अवसर पर बीडीओ डॉ. कुन्दन ने कहा कि सरकार, प्रशासन व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जरूरतमंद लोगों के शैक्षणिक व आर्थिक विकास के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने क्षेत्र के बुद्धिजीवियों व सुखी सम्पन्न लोगों से जरूरतमंदों को कोरोना काल में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जाने हेतु आगे आने का आग्रह किया। इस मौके पर विकास मित्रों के अलावा त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग