जल – जीवन – हरियाली दिवस का हुआ आयोजन
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को एकमा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में बीडीओ डॉ कुंदन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जल के पारंपरिक स्रोतों का संरक्षण और पौधरोपण जरूरी है। इस अवसर पर पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में दिखाया गया। जिसमें डॉ कुंदन, सीओ कुमारी सुषमा, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार के अलावा नगर पार्षद, प्रखंड सह अंचल कर्मी भी शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग