पुलिस ने एक देशी शराब कारोबारी सहित पांच शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी थाना पुलिस ने एक देशी शराब कारोबारी सहित पांच शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगो मे चौबाह स्थान निवासी धर्मेंद्र चौधरी फतेहपुर निवासी मोनू कुमार मियां पट्टी निवासी मोहम्मद कलाम बहोरन सिंह टोला निवासी वकील राम तथा जय लाल राम एवं धरणी दास मठिया गांव निवासी प्रह्लाद पंडित शामिल है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि सूचना मिली थी कि मांझी चट्टी पर अबैध शराब की बिक्री हो रही है तथा कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे है। सूचना के आधार एक टीम बनाकर छापेमारी की गयी। हालांकि पुलिस को आता देख कुछ लोग भागने लगे। भागने के क्रम के एक व्यक्ति के पास से दस लीटर देशी शराब बरामद किया गया।तथा सभी गिरफ्तार व्यक्ति की ब्रेथएनलाइजर से जांच की गयी तो सभी में शराब पीने की पुष्टि हुई। इस मामले में नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग