कुलपति ने किया परीक्षा का औचक निरीक्षण
संजय कुमार पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार के दिन से शुरू हुई स्नातकोत्तर सत्र 2017 – 19 के सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा का औचक निरीक्षण जेपीयू के कुलपति डॉ फारुख अली के द्वारा किया गया। गौरतलब है कि यह परीक्षा 5 जनवरी से शुरू होकर 12 जनवरी तक चलेगी जो दो पालियों में संपन्न कराई जा रही है। मंगलवार के दिन प्रथम पाली में ग्रुप ए एवं द्वितीय पाली में ग्रुप सी के परीक्षार्थियों की परीक्षा ली गई। प्रथम पाली में गणित, अंग्रेजी, कॉमर्स एवं फिलासफी की परीक्षा हुई तो वहीं द्वितीय पाली में फिजिक्स, केमिस्ट्री भूगोल एवं होम साइंस की परीक्षा हुई। ग्रुप ए में कुल 315 तथा ग्रुप सी में 324 परीक्षार्थी थे। परीक्षा के पहले दिन कुलपति के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान कुलपति के साथ जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह , प्रोफ़ेसर हरिश्चंद्र एवं अन्य शामिल थे। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने केंद्राधीक्षक डॉ सरफराज अहमद को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परीक्षा का संचालन कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। जिसके तहत 2 परीक्षार्थियों की बीच की उचित दूरी, मास्क सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग इत्यादि की उचित व्यवस्था की गई है। बताते चलें कि उक्त परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कैंपस में साइंस ब्लॉक को बनाया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग