देश की कमान बिहारी नेतृत्व को सौंपा जाना चाहिए : सोनू आलम
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। के बिहार प्रदेश सचिव सोनू आलम सासाराम रोहतास के तीन दिवसीय दौरा पे थे। नए साल 2021 के आगमन के अवसर पे शेरशाह सूरी की मकबरा पे फातिहा पढ़ बिहार सहित पुरे देश में खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की दुआ मांगी। उन्होंने बताया प्राचीन काल में चन्द्रगुप्त मौर्या और मध्यकाल में शेरशाह सूरी जो कि बिहारी शासक थे इन्होनें सिकंदर जैसे बाहरी आक्रमणकारियों के विश्व विजयी अभियान को रोका और विषम परिस्थितियों के बावजूद देश की सत्ता का संचालन कुशलतापूर्वक किया। हमारे देश भारत को एक बार फिर बिहारी नेतृत्व की जरूरत है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार इसके लिए सबसे योग्य नेतृत्वकर्त्ता एवं प्रशासक हैं। उनके कुशल प्रबंधन में बिहार आज अपने स्वर्णिम युग में है। जिला में पायलट बाबा गौतम बुद्ध मंदिर, शिव जी की बहुत बड़ी प्रतिमा एवं कई दर्शनीय स्थलों का निर्माण बहुत तेजी से चल रहा है। शेरशाह सूरी का मकबरा 16वी शताब्दी में बना वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना माना जाता है। वहाँ का मनोरम दृश्य देखकर मन आनंदित हो जाता है और लोग जीवन में कुछ बड़ा करने को अभिप्रेरित होते हैं। मुरादाबाद, समरडीह, उचितपुर, तुर्की, बड़ाडीह जैसे अनेक गांव एवं पंचायतों का भ्रमण कर जनसम्पर्क किया। मौके पर बड़ाडीह के समाजसेवी तौसील हसन, बीडीसी मेहंदी हसन,पंच अनूप कुमार,अल्मास हसन, जीतेन्द्र शर्मा,फैसल हसन, पंकज कुमार, उपेंद्र शर्मा एवं अन्य कई साथीगण मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग