स्टार क्रिकेट क्लब केबैनर क्रिकेट मैच का आयोजन
एकमा (सारण)। क्षेत्र के बलिया कोठी खेल मैदान के प्रांगण में सिवान जिला के झौआ और छपरा जिला के कोपा के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जितने के बाद कोपा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 160 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए झौआ की टीम मात्र 10 ओवर में 96 रन बनाकर ही सिमट गई। मैच के आयोजनकर्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि इस दौरान आठ टीम खेलेगी। जिसका फाइनल मैच 25 जनवरी को खेला जाएगा। इस फाइनल मैच में विजेता टीम को बत्तीस हजार और उप विजेता टीम को सोलह हजार पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। इस मैच का उद्घाटन मुन्ना शाही, विकास सिंह और भीम सिंह ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर विकास सिंह ने कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही साथ इसे अपने कैरियर में भी इसे उतारा जा सकता है। इस मौके पर मुकेश साह, अरविंद साह, विजय ठाकुर, सोनू साह, बम बाबा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग