की दुकान खुली रहेगी: जिलाधिकारी
छपरा (सारण)- सारण जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त पत्र के आलोक में कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने हेतु लगाये गये लाॅकडाउन के अवधि में भी पशु/मुर्गी के चारा एवं दाना की दुकानें खुली रहेंगी तथा चारा एवं दाना का आवागमन भी जारी रहेगा। साथ ही
साथ मुर्गी/अण्डे तथा माॅस, मछली की दुकानें भी खुली रहेंगी तथा इन सामग्रियों का आवागमन भी जारी रहेगा। विश्व पशु स्वास्थ संगठन से प्राप्त जानकारी के

आलोक मे ंस्पष्ट किया गया है कि कोरोना वायरस का संक्रमण मनुष्यों से मनुष्य में फैलता है। विश्व में कही से भी कोरोना वायरस से संबंधित महामारियों एवं सामान्य जुकाम में पाॅल्ट्री अथवा पाॅल्ट्री उत्पादों की भूमिका की सूचना नही है। उक्त के आलोक में स्पष्ट है कि पाॅल्ट्री, माॅस एवं अंडे का सेवन कोरोना वायरस के मामले में पूर्णतः सुरक्षित है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटिन उपलब्ध रहने के कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु स्वच्छता एवं साफ-सफाई के मानक के साथ इस व्यवसाय से जुड़े व्यवसायी अपना दुकान खोल सकते है। दुकान 6 बजे सुबह से 6 बजे संध्या तक

हीं खुलेंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग