अलग-अलग घटनाओं में मृतक के परिजनों को सीओ ने सौपा 4 लाख का चेक
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सीओ ने बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से अलग-अलग घटनाओं में मृत चार लोगों के परिजनों को चार लाख का चेक सौंपा। पहला मामला चैनपुर गांव निवासी मनोज सिंह की बाढ़ के पानी से उफनाती घोघाड़ी नदी में डूबने से मौत हो गई थी जिसमें उनके परिजन पत्नी खुश्बू देवी को चेक सौंपा गया।वही दूसरे मामले में कवलपुरा गांव निवासी स्व राकेश सिंह की झारखंड में ट्रक से घर आने के दौरान कोडरमा घाटी में ट्रक दुर्घटना में मौत हो गई जिसमें उनकी पत्नी रानी देवी को चेक सौंपा गया।वही तीसरे मामले में कर्ण कुदरिया गांव में बाढ़ में शौच करने जानें के दौरान लालमती देवी की डूबने से मौत हो गई जिसमें उनके परिजन गौतम ठाकुर को चार लाख का चेक सौंपा गया।वही चौथे मामले में लखनपुर गांव निवासी स्व योगेन्द्र राम की गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ पर सड़क दुघर्टना में मौत हो गई जिसमें उसके परिजन गौरा देवी को चेक सौंपा गया। मौके पर बंगरा मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह, कवलपुरा मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह, कांग्रेस नेता शैलेश कुमार सिंह मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग