सुधांशु रंजन ने अमनौर प्रखण्ड के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलन समारोह का किया आयोजन
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। जन सम्पर्क अभियान के तहत अमनौर प्रखण्ड के मदारपुर पंचायत में वार्ड, मुखिया,पंचायत समिति सदस्य मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मिलन समारोह के मुख्य अतिथि सारण निकाय के प्रत्याशी सुधांशु रंजन रहे । बता दे कि सारण में 2021 विधान परिषद चुनाव जोरो पर है सारण में श्री रंजन का चुनावी दौरा प्रति दिन किसी न किसी प्रखण्डों में होते दिख रहा है इसी अभियान के तहत बुधवार को मदारपुर पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में श्री रंजन का भब्य स्वागत किया गया अपने सम्बोधन में श्री रंजन ने कहा की पिछले सात वर्षो से मैं जो संकल्प लेकर जनप्रतिनिधियों के बीच निकला हु आज का समारोह देखकर पूरा होते दिखाई दे रहा है कार्यक्रम में मुख्यरूप से अविनाश कुमार सिंह,युवा राजद नेता मोहर यादव,रणजीत गुप्ता,सत्येंद्र सिह, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग