कुरियर बॉय को हरी झंडी दिखा कर वैक्सीन व अन्य दवाओं के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर किया रवाना
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार के द्वारा ग्रीन चैनल का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बाइक सवार कुरियर बॉय को हरी झंडी दिखा कर वैक्सीन व अन्य दवाओं के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर रवाना किया। जिससे क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों व एएनएम के माध्यम से परिवार नियोजन, आयरन व कैल्शियम की दवा उपलब्ध करायी जाएगी। इससे योग्य दम्पति व गर्भवती महिलाओं को आसानी से उक्त दवाएं मिल सकेगी। परिवार नियोजन की गोली का उपयोग कर महिलाएं चिंता-मुक्त होकर सुरक्षित दाम्पत्य जीवन बिता सकेंगी वहीं गर्भवती महिलाओं के शरीर मे आयरन व कैल्शियम की कमी नही होगी। जिससे उनके शिशु भी स्वस्थ जन्म लेंगे। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभाग द्वारा एक्सरे मशीन उपलब्ध करा दी गई है। जिसका लाभ एक सप्ताह बाद लोगों को मिलने लगेगा। मौके पर केयर इंडिया के ब्लॉक मैनेजर सुकेश कुमार, बीएमसी राघवेन्द्र कुमार, प्रहलाद कुमार, छोटू कुमार, वीरेंद्र यादव, पप्पू सिंह, नित्यानंद सिंह, अनिता कुमारी, स्नेह लता आदि स्वास्थ्य-कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग