रेडीमेड वस्त्र निर्माण केंद्र का डीएम ने किया अवचक निरीक्षण
विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। नए डीएम निलेश रामचंद्र देवरे ने अपने योगदान के पहले ही दिन परसा प्रखंड क्षेत्र के चेतन परसा में बिहार औद्योगिक नव प्रवर्तन योजनाअंतर्गत रेडीमेड वस्त्र निर्माण केंद्र का अवचक निरीक्षण किया और कार्य मे लगे करीब 45 श्रमिको को रोजगार मिलने व काम करते देख प्रसन्नता व्यक्त किए एवं कई आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए इस दौरान डीएम ने खुद स्वयं सिलाई मशीन पर बैठकर सिलाई कर कर्मी को हौसला अफजाई किया और कहा कि जिला प्रशासन एवं प्रखंड प्रशासन पूर्ण सहयोग करेगा।इस मौके पर संस्था के संस्थापक मोहम्मद मुख्ताक,बीडीओ रजत किशोर सिंह,सीओ अखिलेश चौधरी,सीडीपीओ बिनीता भारती मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग