विश्वविद्यालय कैंपस स्थित तालाब के जीर्णोद्धार हेतु कुलपति करेंगे 8 जनवरी को बैठक
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ फारूक अली 8 जनवरी को विश्वविद्यालय परिसर स्थित तालाब के जीर्णोद्धार हेतु बैठक करेंगे। उक्त आशय का पत्र जेपीयू के कुलसचिव कैप्टन श्यामानंद झा के द्वारा जारी करते हुए बताया गया है कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिन सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य , सभी स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्ष, पीजी शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं सचिव पीजी एवं महाविद्यालय स्तर के शिक्षक संघ के अध्यक्ष तथा सचिव तथा शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं सचिव की एक बैठक 8 जनवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे कुलपति की अध्यक्षता में की जाएगी। जिसमें जनसहयोग से विश्वविद्यालय के कैंपस स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार हेतु विचार विमर्श किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग