जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक निदेश
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हौली, मध्य विद्यालय सरेया सहित कई अन्य विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर संबंधित एचएम को आवश्यक निदेश दिए। जांच के क्रम में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हौली में शिक्षक उपस्थिति पंजी,छात्र उपस्थिति पंजी एवं स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया गया। साथ ही एचएच राकेश कुमार द्विवेदी को अभिभावकों से बात कर छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने का निदेश दिया गया। इधर मध्य विद्यालय सरेया में विद्यालय में रखे चावल स्टॉक और वितरण की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही छात्रों के अभिभावक को बुलाकर अबिलम्ब चावल वितरण का निदेश दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग