लगातार 30 वर्षो तक प्रखंड राजद अध्यक्ष का कमान संभालने वाले पूर्व बीडीसी सदस्य का 90 वर्ष के उम्र में हुआ निधन
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। 30 वर्षो तक बनियापुर प्रखंड राजद अध्यक्ष का कमान संभालने के साथ-साथ मनिकपुरा पंचायत के पूर्व बीडीसी सदस्य रहे राजेन्द्र सिंह(90 वर्षीय)का बुधवार को इलाज के दौरान ह्रदयगति रुकने से मौत हो गई। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज पटना एम्स में चल रहा था। मामले की सूचना पर बनियापुर सहित आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिवंगत राजद अध्यक्ष सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते थे, और अपने स्वच्छ छवि की वजह से समाज मे काफी लोकप्रिय थे।राजद अध्यक्ष के निधन पर बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। निःस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करने वाले ऐसे व्यक्तित्व के लोग बिरले ही मिलते है।वे 1990 से 2019 तक लगातार बनियापुर से राजद के प्रखंड अध्यक्ष रहे। जबकि 2006 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मनिकपूरा पंचायत से बीडीसी सदस्य के लिये निर्वाचित हुए। दिवंगत राजद अध्यक्ष अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। इनके चार पुत्रों में से नीरज सिंह की पत्नी रीता सिंह वर्तमान में मनिकपुरा पंचायत से मुखिया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राजद विधायक केदारनाथ सिंह, राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय, पूर्व जिलाध्यक्ष जिलानी, मुखिया विश्वनाथ राय, नागेंद्र प्रसाद,सुरेश साह,श्रवण कुमार, रविंद्र कुमार राम, राकेश राम सहित दर्जनों लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग