मशरक में बैक गया युवक नही पहुंचा घर,पिता ने दिया थाने में आवेदन
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। थाना क्षेत्र के गंगौली गांव का युवक गत सोमवार को घर से पकड़ी बैंक गया जो देर रात तक घर नही लौटा तों परिजन किसी होनी अनहोनी को ले परेशान व चिंतित हो थाना पुलिस को आवेदन दिया। मशरक थाना क्षेत्र के गंगौली गांव के बालमिकी सिंह का 34 वर्षीय पुत्र धीरेन्द्र सिंह बताया जाता है। धीरेन्द्र सिंह दिल्ली में रह प्राइवेट नौकरी करता था, जो लाॅक डाउन के दौरान घर आ गया। सोमवार मशरक थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव स्थित केनरा बैंक में गया था देर शाम तक नही लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की तो जब कोई पता नही चला तो परेशान परिजनों ने थाना पुलिस को आवेदन दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग