मशरक में छत गिरने से महिला दबी,सदर अस्पताल रेफर
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के धौरी मदारपुर गांव में छत पर चढ़ी महिला छत गिरने से गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती करायी गयी। जहां घायल की पहचान धौरी मदारपुर बलीराम राय की 35 वर्षीय पत्नी हेवन्ती देवी के रूप में हुई।परिजनों ने बताया कि महिला सीमेंट के पुराने छत पर गयी थी इसी बीच छत भरभराकर गिर गया जिसमें मेरी पत्नी दब गयी अगल बगल के लोग आवाज सुन पहुंच कर महिला को बाहर निकाला और घायलावस्था में इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग