भारत सरकार के उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग से छात्रों काएक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। शुक्ष्म लघु मध्यम एवं उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग से छात्रों के लिए एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जयप्रकाश नारायण ग्रामीण प्रोधोगिकी केंद्र जयप्रकाश नगर बलिया के प्रचार्य अशोक कुमार सिंह के द्वारा। दिप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए अशोक सिह ने कहा कि छात्रों एवं छात्राओं को उद्योग स्थापित करने पर भी अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वयं का रोजगार प्रारंभ कर व्यक्ति अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकता है। कई ब्यक्तियो ने शुरू से से ही व्यापार को विशेष महत्व दिया है। कुश कुमार ने कहा कि देश में बेरोजगारी की समस्या से निपटने का एक बड़ा हल स्वयं का उद्यम स्थापित करना या व्यापार प्रारंभ करना है। उन्होंने बताया कि शिविर आयोजित करने का उद्देश्य छात्रों को रोजगार प्रारंभ करने के विभिन्न तरीकों से परिचित कराना और उनको इस क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के बारे में बताना है। कार्यक्रम में रजनीकान्त, प्रेमचन्द शर्मा ,प्रमोद शास्वत, शैलेश यादव, बुची यादव,सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग