रिविलगंज गोरिया छपरा मठ के संत ब्रह्मचारी बाबा महाराज जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन

आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज के गोरिया छपरा स्थित मठ के संत जगदीश दास उर्फ श्री श्री 1008 ब्रह्मचारी बाबा जी का (75) वर्ष की उम्र में निधन बुधवार की रात हो गया। निधन की खबर मिलते ही आश्रम में लोगों की भीड़ उमड़ परी। ब्रह्मचारी बाबा के निधन क्षेत्र में शोक की लहर है। गुरुवार को हजारों की संख्या में आश्रम पहूंचे लोगों ने बाबा का अंतिम दर्शन कर अश्रुपूर्ण नयनों से श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। आश्रम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाबा का मृत शरीर का समाधि शुक्रवार को दिया जाएगा। दूर- दराजी शिष्यों आना-जाना एवं दर्शन करना जारी है। विदित हो कि स्वर्गीय सरयू दास जी महाराज उर्फ़ सीसवनिया दास बाबा के परम शिष्य संत जगदीस दास उर्फ ब्रह्मचारी बाबा मूल रूप से भदपा गाँव के संत स्व आत्मा राम दास के पुत्र थे। दस वर्ष के उम्र में ही घर-परिवार को त्यागकर बाल ब्रह्मचर्य ग्रहण कर लिया था। कहा जाता है कि ब्रह्मचारी बाबा आज तक आश्रम से बहार कभी निकले ही नहीं थे। रोग व्याधि होने पर भी चिकित्सक ही खुद जरुरी उपकरणों के साथ आश्रम में जाकर ही उनका इलाज किया करते थे। कुछ खास नजदीकी शिष्यों की माने तो बाबा साल में एक दिन स्नान करने सरयू नदी में जाते थे। लेकिन कब और किस वक्त जाते आज तक किसी ने नहीं देखा है। ब्रह्मचारी बाबा को “सीताराम” नाम से अटूट प्रेम था। कुछ बोलने से पहले उनके श्री मुख से सीताराम नाम ही निकलता था। हर माह के एकादशी तिथि के दिन आश्रम में चौबीस घंटे सीताराम नाम का संकीर्तन चलता था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग