जे डी प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्तरीय विद्यालय परसौना का बीडीओ ने किया औवचक निरीक्षण
विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के परसौना पंचायत में स्थित जे डी प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्तरीय विद्यालय परसौना का अवचक निरीक्षण गुरुवार को बीडीओ रजत किशोर सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान चल रहे क्लास रूम का जायजा लिया और एक ही क्लास में बैठे छात्राओं देख क्लास शिक्षक को जमकर फटकार लगाया और छात्राओं के बीच दो गज की दूरी बनवाया उसके बाद उपस्थित पंजी की जांच की जांच के क्रम में आधे दर्जन से अधिक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए उनके हाजरी काट दी गई वही बीडीओ ने बताया कि अनुपस्थिति पाये गए शिक्षको से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है और सारण डीएम को लिखा गया है तथा इस संबंध में दिशा निर्देश भी मांगे जाने की बाते कहि वही बीसी रीना कुमारी ने शौचालय की जांच की शौचालय में ताले लगे देख उपस्थित शिक्षिका से पूछताछ किया वही शिक्षिका कुछ भी बोलने से बचती दिखी उसके बाद शौचालय के पास मौजूद अनिशा कुमारी,ज्योति कुमारी,अंकिता कुमारी,रीमा कुमारी,मुन्नी कुमारी इत्यादि दर्जनों छात्राओं ने बीडीओ से शिकायत करते हुए बताया कि शौचालय में न तो कभी पानी की व्यवस्था रहता है नही साफ सफाई का बाहर में एक चापाकल लगा हैं पर व भी हमेशा खराब ही रहता है जिसपर शिक्षको को फटकार लगाया वही बरामदे के टूटे फस को एक सप्ताह के अंदर मरम्मत करा लेने की नसीहत दी


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग