रॉक स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में बहादुरपुर ने पकड़ी को हराया
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के बाबू के छपिया गांव में आयोजित रॉक स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में बहादुरपुर ने पकड़ी पर शानदार जीत दर्ज किया। क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच का उद्घाटन पूर्व मुखिया रमेश रावत ने फीता काट कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच की शुरुआत पकड़ी और बहादुरपुर गांव की टीम के बीच हुआ। खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि ने टास कराकर किया जिसमें बहादुरपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 332 रनों का विशाल लक्ष्य रखा जिसका जबाबी पारी खेलते हुए पकड़ी ने महज 17 ओभर में 165 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और बहादुरपुर ने मैच पर शानदार कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच में पुरस्कार के रूप में रूम हीटर विजेता टीम के राकेश कुमार को दिया गया। मौके पर उद्घाटनकर्ता पूर्व मुखिया रमेश रावत ने कहा कि खेल से आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है खेल में जात पात एक बराबर हो जाता है।आप सभी खेल से अपने जीवन में रोजगार का साधन उपलब्ध कराते हुए मशरक का नाम रौशन करें। मैच आयोजनकर्ता में रजनीकांत कुमार,सिटू कुमार,बिटू कुमार,चिटू कुमार समेत दर्जनों युवक मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग