सोनौली गांव में ठंड से दो लोगो की मौत
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखण्ड के सोनौली गांव में दो दिन के अंदर ठंड से गरीब परिवार के दो लोग की मरने की सूचना है।ग्रामीणों के अनुसार दोनो ही मृतक गरीब परिवार के है। ठंड लगने से बीमार मंजू देवी की मौत से परिजन एवं ग्रामीण आहत थे तभी गुरुवार को महादलित 70 वर्षीय नेमा राम की मृत्यु ठंड लगने से हो गई। स्थानीय समाजसेवी इम्तियाज खा के साथ अन्य लोग पहुँच परिजनों को ढांढस बंधाया साथ ही पारिवारिक लाभ दिलाने का आस्वासन दिया। परिवार के सदस्यों में अनीसा कुमारी, काजल कुमारी , धुनु कुमारी , प्रिंस कुमार एवं विश्वकर्मा का रो रो कर बुरा हाल था जिसे लोगो ने संभाला ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग