अनियंत्रित वाहन से बचने में मोटरसाइकिल सवार घायल
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। स्टेशन रोड में सामने से आ रही अनियंत्रित वाहन से बचने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मोटरसाइकिल सवार को मौके पर युवा समाजसेवी कुंदन सिंह ने इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां घायल की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी स्व भूलाई पंडित के 50 वर्षीय पुत्र राजनारायण पड़ित के रूप में हुई। घायल ने बताया कि वह लड़के के आधार कार्ड बनवाने के फार्म पर विधायक केदारनाथ सिंह के यहां गये थे वही से वापस जाने के दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित वाहन से बचने के दौरान सड़क पर गिर घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग